ताज़ा खबर
Other

सीबीआई ने अनिल देशमुख को 11 अप्रैल तक हिरासत में लिया

Share

मुंबई, 6 अप्रैल 2022 । मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पहले से गिरफ्तार महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुसीबतें बढ़ गई हैं. ऑर्थर रोड जेल में बंद देशमुख को सीबीआई ने अपनी हिरासत में लिया है. 100 करोड़ वसूली टारगेट के आरोप की जांच कर रही सीबीआई इसके पहले अनिल देशमुख के पीए और पीएस संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे के साथ बर्खास्त एपीआई सचिन वझे को भी गिरफ्तार कर चुकी है. बुधवार को अदालत में लंबी बहस के बाद देशमुख को 11 अप्रैल तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया गया.

अदालत में सीबीआई ने देशमुख की 10 दिन तक रिमांड मांगते हुए बताया कि पूर्व मंत्री, सचिन वझे के माध्यम से मुंबई के बार मालिकों से फिरौती वसूल रहे थे और इसके लिए पलांडे और शिंदे वझे के संपर्क में थे. वझे 4.60 करोड़ की फिरौती वसूल भी चुके थे. सीबीआई काउंसिल ने बताया कि हम पलांडे, शिंदे और वझे को पहले ही गिरफ्तार कर चुके हैं. इसलिए हम देशमुख को गिरफ्तार कर चारों से आमने-सामने पूछताछ करना चाहते हैं. सीबीआई ने आरोपियों को दिल्ली ले जाने की बात भी बताई और कोर्ट को बताया कि हमारा पूरा सेटअप दिल्ली में है. आरोपी के साथ-साथ सबूतों की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए सभी सुविधाएं और उपकरण दिल्ली में है.


Share

Related posts

बॉम्बे हाई कोर्ट ने जीएन साईबाबा को माओवादियों से संबंध रखने के मामले में किया बरी

samacharprahari

हाथरस कांड: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार

samacharprahari

पानी, खून और व्यापार—अब भारत की शर्तों पर: मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

samacharprahari

भोंदू बाबा’ अशोक खरात बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार; महिला आयोग अध्यक्ष के साथ फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप

samacharprahari

यूपी में रोडवेज बसों का सफर मंहगा हुआ

Amit Kumar

विकास से ज्यादा वेतन और सब्सिडी पर खर्च, राज्यों के बजट का खुला हिसाब

samacharprahari