Samachar Prahari
Other

संपत्ति हड़पने के मामले में ईडी ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार 

Share

मुंबई, 5 अप्रैल 2022 । प्रवर्त्तन निदेशालय ने जाली दस्तावेजों के आधार पर दूसरों की संपत्ति हड़पने के मामले में मनी लॉड्रिंग के आरोपी महाराष्ट्र के दो कारोबारियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। ईडी अधिकारी ने बताया कि दोनों कारोबारियों सतीश उके और प्रदीप उके को मुम्बई में पीएमएल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें बुधवार तक ईडी की हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया। ईडी अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ नागपुर के अज्नी पुलिस थाने में दर्ज दो प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया गया। पहला मामला मौजा बोखारा में पांच एकड़ जमीन के मालिक मोहम्मद समद के भतीजे मोहम्मद जफर ने दर्ज कराया। इन दोनों ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया था। दूसरी प्राथमिकी इनके खिलाफ एशवाड़ी सहकारी गृह निर्माण संस्था की अध्यक्ष शोभारानी राजेंद्र नालोडे ने दर्ज करायी थी, जिसके मुताबिक आरोपियों ने मौजा बाबुलखेड़ा में सोयाइटी की डेढ़ एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था।

ईडी ने पीएमएलए कानून के तहत मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इन्होंने जाली पावर ऑफ एटॉर्नी बनाकर इन दोनों जमीनों पर कब्जा किया था। इन जमीनों पर अब भी आरोपियों का ही कब्जा है। आरोपियों के परिसरों पर 31 मार्च को ईडी ने छापा मारा और जाली दस्तावेज तथा डिजिटल सबूत इकट्ठा किये। मामले की जांच अभी जारी है।


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार, अगले तीन महीनों में हो सकता है मनपा चुनाव

Prem Chand

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के बरी करने के आदेश पर लगाई रोक

samacharprahari

300 करोड़ का फर्जीवाड़ा, राणा कपूर को जमानत

Amit Kumar

Leave a Comment