ताज़ा खबर
File Photo
Other

सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी अधिकारी के खिलाफ मामला किया दर्ज

Share

नयी दिल्ली, 14 मार्च 2022 । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने चार साल की अवधि में कथित तौर पर आय से 37 लाख रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के एक सहायक निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक ईडी के अधिकारी राजकुमार राम, जो उस समय बेंगलुरु में तैनात थे, उनके और उनकी गृहिणी पत्नी के नाम पर एक अप्रैल, 2016 को करीब 1.18 लाख रुपये की संपत्ति थी। यह संपत्ति 31 मार्च, 2020 को बढ़कर 57 लाख रुपये हो गई। इस अवधि के दौरान, राम की कुल आय 1.34 करोड़ रुपये से अधिक थी, जिसमें लगभग 1.16 करोड़ रुपये उन्होंने खर्च कर दिए।
 सीबीआई ने सत्यापित स्रोतों और खर्चों से उनकी आय का अध्ययन करने के बाद निष्कर्ष निकाला कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर आय से 37 लाख रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित की है। राम फिलहाल गुवाहाटी में कार्यरत हैं।
  सीबीआई ने राजकुमार राम के खिलाफ आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Share

Related posts

तेलंगाना में माओवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

Prem Chand

‘दोस्तवाद’ ने देश की अर्थव्यवस्था को ‘पूरी तरह से बर्बाद’ कर दिया

samacharprahari

US House of Representatives passes Trump-backed coronavirus relief package

Admin

दिल ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, फिर भी मरीज तक सुरक्षित पहुंचाया हार्ट

samacharprahari

डिजिटल क्रांति की अंधी दौड़ में सूखता जल और धधकता ग्रिड

samacharprahari

नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को ‘बर्बाद’ कियाः राहुल गांधी

samacharprahari