ताज़ा खबर
Other

यूक्रेन के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर रूस के हवाई हमले में 35 की मौत  

Share

ल्वीव, 13 मार्च । रूसी मिसाइलों ने रविवार को नाटो सदस्य पोलैंड से सटी यूक्रेन की पश्चिमी सीमा के करीब एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया। इस हमले में 35 लोगों के मारे जाने, जबकि दर्जनों अन्य के घायल होने की खबर है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब मॉस्को ने रूसी आक्रमण से निपटने में यूक्रेन की मदद के लिए वहां भेजे जाने वाले विदेशी हथियारों की खेप को निशाना बनाने की धमकी दी थी। ल्वीव के गवर्नर ने बताया कि रूस ने पोलैंड से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर यवोरीव में स्थित यूक्रेनी सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर 30 से अधिक क्रूज मिसाइलें दागीं। यूक्रेन को सैन्य मदद पहुंचाने के लिए पोलैंड पश्चिमी देशों के लिए एक प्रमुख मार्ग है।

 ल्वीव के गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने बताया कि हवाई रक्षा प्रणाली के सक्रिय होने के कारण रविवार को दागी गई अधिकांश मिसाइलों को मार गिराया गया। उन्होंने रूसी मिसाइलों की चपेट में आने से कम से कम 35 लोगों की मौत होने, जबकि 134 अन्य के घायल होने की पुष्टि की।

Share

Related posts

महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी नंबर वन!

Vinay

नौ लाख रुपये बचाने के लिए डिपो प्रबंधक बस की छत पर बैठे रहे

samacharprahari

अडानी ग्रुप ने 10.5 बिलियन डॉलर में खरीदी अंबुजा और एसीसी

Prem Chand

हेमंत-कल्पना की गुगली से बीजेपी बोल्ड

Prem Chand

गाजियाबाद से कार चुराई, नोएडा में रिश्‍वत में दे दी

Vinay

“आकाश में मौत से मुलाकात, फिर ज़िंदगी की जीत”

Prem Chand