ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

चुनाव से पहले पुलिस ने 23 लाख रुपये बरामद किए

Share

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क नोएडा पुलिस ने जांच के दौरान परी चौक के पास से एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार दो लोगों से अलग-अलग 2,94,000 रुपये और 88 हजार रुपये बरामद किए हैं। थाना बीट-दो और स्टेटिक टीम ने एक स्विफ्ट कार से भी 20 लाख रुपये बरामद किए।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और स्टेटिक टीम लगातार जांच कर रही है। इसके तहत परी चौक के पास एक स्कॉर्पियो को जांच के लिए रोका गया।

कार चला रहे प्रमोद चौहान के पास से 2,94,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि उसी कार में सवार सौरव परमार (निवासी मुरैना सिटी मध्य प्रदेश) के पास से 88 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि दोनों लोगों ने उनके पास से बरामद रकम के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद रकम समेत कार को जब्त किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

थाना सेक्टर 39 पुलिस, उड़नदस्ता दल व आबकारी विभाग ने भी संयुक्त रूप से जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार को रोका। इसमें 20 लाख रुपये रखे गए थे। कार चला रहे सैयद कौसर द्वारा उक्त रकम के बारे में कोई उचित जानकारी नहीं दी गई।


Share

Related posts

सीएम पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, ‘बीजेपी बड़ी पार्टी है और…’

samacharprahari

राज्यपाल और सरकार के बीच तनातनी बढ़ी

samacharprahari

Coronavirus positive cases in India rise to 84, confirms Health Ministry

Admin

यूपी में चुनावी सरगर्मी तर्ज, सपा नेताओं पर आईटी की रेड

Amit Kumar

यूपी:सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन को लेकर मचा घमासान

Prem Chand