ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेस

अमेरिका में कॉपीराइट उल्लंघन में फोर्टिस के खिलाफ मुकदमा

Share

6.5 अरब डॉलर की क्षतिपूर्ति मांगी
नई दिल्ली। अस्पताल चलाने वाली फोर्टिस हेल्थकेयर ने सोमवार को कहा कि अमेरिका की एक इकाई ने उसके और हेल्थकेयर बेरहाद समेत कई अन्य के खिलाफ ‘कॉपीराइट’ उल्लंघन और अनुबंधों में गलत तरीके से हस्तक्षेप को लेकर मुकदमा दायर किया है और नुकसान के एवज में 6.5 अरब डॉलर की क्षतिपूर्ति की मांग की है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि न्यास एमक्योर एनवेसिक्योर ने न्यूजर्सी की जिला अदालत में फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड और आईएचएच हेल्थकेयर बेरहाद सहित 28 नामित प्रतिवादियों और 21 अन्य के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

फोर्टिस के अनुसार, अमेरिकी धोखाधड़ी, प्रभाव डालना और भ्रष्ट संगठन अधिनियम, कॉपीराइट उल्लंघन, अनुबंधों में गलत तरीके से हस्तक्षेप आदि को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।

हालांकि ‘हेग सर्विस कन्वेंशन’ के तहत शिकायत की प्रति अभी कंपनी को नहीं मिली है। इस बहुपक्षीय समझौते के तहत अन्य देशों से काम करने वाले पक्षों, प्रतिवादियों को दस्तावेज उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। शिकायत की प्रति मिलने के बाद वह उचित कानूनी कदम उठाएगी। आईएचएव हेल्थकेयर बेरहाद ने नवंबर, 2018 में फोर्टिस हेल्थकेयर में 31.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी।


Share

Related posts

साल 2021 में 12 प्रतिशत की जीडीपी होगी

Prem Chand

अमेरिका में हिंसा रोकने के लिए स्टेट इमरजेंसी का ऐलान

samacharprahari

“डिजिटल इंडिया”: ऐप्स तो लॉन्च हो रहे हैं, रिपोर्ट्स कब आएंगी साहब?

samacharprahari

नौसेना ने 3000 करोड़ रुपये का ड्रग जब्त किया

samacharprahari

देशमुख पर वसूली के आरोप : जांच आयोग के सामने पेश नहीं हो रहे सिंह, जमानती वारंट जारी

samacharprahari

बंगाल में हिंसा के बीच राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

samacharprahari