ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़, नौ गिरफ्तार

Share

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने नोएडा से संचालित होनेवाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़ किया है। इस कॉल सेंटर के जरिए बीमा कराने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी। एसटीएफ ने इस कॉल सेंटर के सरगना सहित नौ जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, विभिन्न बीमा कंपनियों का डाटा, फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक, अंगूठी, चेन, दो वाहन और 36,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

लुभावने प्रलोभन देकर ठगी किए जाने की सूचना
एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से बीमा कंपनियों के नाम पर लुभावने प्रलोभन देकर ठगी किए जाने की सूचना मिल रही थी। इस मामले में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एडीजीपी ने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने नोएडा के सेक्टर-65 में बीमा कंपनी के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी की।

गैर कानूनी तरीके से खरीदते थे ग्राहकों का डाटा 
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान एसटीएफ को बताया कि वे विभिन्न बीमा कंपनियों के एजेंट से गैर कानूनी तरीके से ग्राहकों का डाटा खरीदते थे और फिर उन ग्राहकों को फोन करके बीमा में बोनस देने, बंद पॉलिसी को दोबारा शुरू कराने, किस्त जमा करने का लालच देकर अपने बैंक खातों में रुपये जमा कराते थे।

50 करोड़ रुपये की ठगी
आरोपियों ने हरियाणा के सिरसा निवासी राधेराम गोदारा से तीन करोड़ रुपये, पंजाब के सतीश जैन से चार करोड़ रुपये, कानपुर के डॉ. मान सिंह से एक करोड़ रुपये ठगे हैं और सैकड़ों लोगों से 50 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी मोनू वर्मा, गाजियाबाद निवासी राहुल वर्मा, गणेश शर्मा, हेमेश कुमार, मथुरा निवासी रवि कुमार, बागपत निवासी अनुज कुमार, संभल निवासी जाकिर, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी विवेक बाग्ची, हरियाणा के सोनीपत निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है।


Share

Related posts

रेल हादसे पर ताइवान के मंत्री ने ली जिम्मेदारी

samacharprahari

मुख्य सतर्कता अधिकारियों के पास 200 से अधिक शिकायतें लंबित : सीवीसी

Aditya Kumar

भारतीय नौसेना की महिला एयर क्रू ने रचा इतिहास

samacharprahari

मिनी बस-कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत, 23 घायल

samacharprahari

मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 47 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज़

samacharprahari

इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का कारोबार दो लाख करोड़ रुपये का होगा

samacharprahari