ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

गाजियाबाद से कार चुराई, नोएडा में रिश्‍वत में दे दी

Share

उत्तर प्रदेश की पुलिस का कारनामा, मामले की जांच डीसीपी क्राइम के हवाले

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अनोखा मामला सामने आया है। ट्रांस हिंडन के इंदिरापुरम से बदमाशों ने एक कार चुराकर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। चोरी के एक मामले में जब यह बदमाश नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आए, तो चोरी की कार और 20 लाख रुपये की रिश्‍वत लेकर इन बदमाशों को छोड़ दिया गया।
हालांकि बाद में इन बदमाशों को कार चोरी के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार के बारे में पूछताछ करने पर इन बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उक्त कार के साथ 20 लाख रुपये रिश्‍वत के तौर पर नोएडा पुलिस को दे दिया गया था। बदमाशों के इस खुलासे के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

एडीजी इंटेलीजेंस ने जांच के आदेश दिए हैं। नोएडा और गाजियाबाद पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार के अनुसार, आरोपियों को छोड़ने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच डीसीपी क्राइम को सौंपी गई है।


Share

Related posts

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले में चीन कनेक्शन

samacharprahari

मुंबई-गोवा हाइवे पर गार्डर टूटने से गिरा निर्माणधीन पुल

Prem Chand

नवाब मलिक को ईडी के छापे से लगता है डर!

samacharprahari

मातोश्री को उड़ा देने की धमकी

samacharprahari

CBSE ने पूछा-किसकी सरकार में हुए थे गुजरात दंगे? बाद में मांगी माफी!

Amit Kumar

ओएनजीसी हेलीकॉप्टर हादसे में चार लोगों की मौत

Prem Chand