ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

भाजपा को लगा बड़ा झटका, 22 नगरसेवकों ने थामा राकांपा का झंडा

Share

मुंबई। महाविकास आघाड़ी सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड की मौजूदगी में पूर्व विधायक पप्पू कलानी की बहु समेत भाजपा के 22 नगरसेवकों ने राकांपा का दामन थाम लिया है। राकांपा मंत्री ने ट्विट पर कहा कि उल्हासनगर से भाजपा का सूपड़ा साफ़। टीम ओमी कलानी समेत 114 लोग और 21 पार्षद राकांपा में शामिल हो गए हैं।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने उल्हासनगर का दौरा किया था। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा के कई लोग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

बता दें कि पूर्व विधायक पप्पू कलानी की बहू और उल्हासनगर महानगर पालिका की पूर्व मेयर पंचम ओमी कलानी के इस्तीफे के बाद भारी राजनीतिक भूचाल आया है। पिछले कुछ दशक से भाजपा-शिवसेना के साथ गठबंधन बनाने वाला कलानी गुट ने इस बार दोनों पार्टियों को दरकिनार करते हुए राकांपा में जाने का फैसला कर लिया।


Share

Related posts

मंदी के मुहाने पर खड़ा है अमेरिका, टालना बड़ा ही मुश्किल

samacharprahari

वायुसेना के रनवे से पक्षियों को भगाएंगे ‘देसी’ कुत्ते

samacharprahari

कर्नाटक में 31 किलो सोना-चांदी सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त

samacharprahari

जांच एजेंसी खुलासा करेगी कि TMC नेता के पास इतना पैसा कहां से आया?

Vinay

पांच शातिर चोरों से सवा एक करोड़ के गहने और नकदी बरामद

Prem Chand

महाराष्ट्र में घाटे का बजट पेश, जीएसटी माफी योजना की घोषणा

Prem Chand