ताज़ा खबर
Other

आयकर विभाग ने मारे महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर छापे

Share

स्टील रोलिंग मिलों पर छापेमारी में 300 करोड़ रुपये के बेहिसाब आय का पता लगा

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालना में स्थित चार प्रमुख स्टील रोलिंग मिलों पर छापेमारी के दौरान करीब 300 करोड़ रुपये के बेहिसाब आय का पता लगाया। स्टील टीएमटी बार और बिलेट निर्माण में लिप्त इन कंपनियों पर 23 सितंबर को छापा मारा गया था। कंपनियों पर आरोप है कि कच्चे माल के रूप में यह कंपनियां स्टील स्क्रैप का उपयोग करती हैं। यह सर्च अभियान जालना, औरंगाबाद, पुणे, मुंबई और कोलकाता में 32 से अधिक परिसरों में चलाया गया।
आयकर विभाग ने कई संवेदनशील दस्तावेज, स्टील शीट समेत कई डिजिटल सबूत बरामद करने के बाद उसे जब्त कर लिया। विभाग का कहना है कि ये साक्ष्य स्पष्ट रूप से अकाउंट्स की रेगुलर बुक के बाहर किए गए बड़े पैमाने पर बेहिसाब वित्तीय लेनदेन में कंपनियों की भागीदारी का संकेत देते हैं।

विभाग ने बताया कि एंट्री प्रोवाइडर्स की मदद से फर्जी खरीद, बेहिसाब कैश व्यय और इन्वेस्टमेंट्स किया गया है। शेल कंपनियों की मदद से शेयर प्रीमियम और अनसिक्योर्ड लोन का कारोबार किया जा रहा था। कंपनियों ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब खरीदी की और मनी लॉन्ड्रिंग की है। कंपनियों के फैक्ट्री परिसर से भारी मात्रा में बेहिसाब स्टॉक भी मिला है।
तलाशी अभियान के दौरान 12 बैंक लॉकर मिले, 2.10 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी और लाखों रुपये की ज्वैलरी के साथ ही कारखाना परिसरों से 1.07 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। सबूतों से पता चला है कि इन कंपनियों के पास बेहिसाब आय के रूप में 300 करोड़ से अधिक की रकम हो सकती है।


Share

Related posts

आईबी ने कहा- 2006 के मुंबई धमाकों से संबंध में कोई रिपोर्ट तैयार नहीं की

samacharprahari

गलत इंजेक्‍शन ने ली किशोरी की जान

Prem Chand

फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने दूसरी बार रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज

Prem Chand

जातिगत जनगणना पर अखिलेश को मिला मायावती का साथ

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन को लेकर मचा घमासान

Prem Chand

इनपुट टैक्स क्रेडिट में 74,782 करोड़ की रिकॉर्ड धोखाधड़ी, दो साल में दोगुने हुए मामले

samacharprahari