ताज़ा खबर
OtherTop 10बिज़नेसराज्य

टिकट चेकिंग स्टाफ ने 5 नकली टिकट चेकर्स पकड़े

Share

यात्रियों से सतर्क रहने और स्टेशनों पर रेलवे प्राधिकारियों को रिपोर्ट करने की अपील

मुंबई। मध्य रेल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरपीएफ और जीआरपी की मदद से पिछले 8 महीने यानी जनवरी से अगस्त 2021 के दौरान उपनगरीय स्टेशनों पर 5 नकली टिकट चेकर्स को पकड़ा है।

दादर के हेड टीसी सुखवीर जाटव ने दादर के प्लेटफार्म संख्या यात्रियों का टिकट चेक करते समय एक व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा। पहचान पत्र दिखाने को कहते ही वह भागने लगा। उसे पकड़ कर जीआरपी को सौंप दिया गया।
इसी तरह, कुशीनगर एक्सप्रेस स्पेशल के डी-1 कोच में एक व्यक्ति को यात्रियों से पैसे लेकर रसीद देने के मामले में सीनियर टीटीई अनंत कुमार ने पकड़ लिया। उसके पास डुप्लीकेट ईएफआर पाया गया। सीएसएमटी के टीटीई हरिमंगल यादव ने कल्याण स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस स्पेशल के डी-1 कोच में एक नकली टीसी को पकड़ा।

कुर्ला के हेड टीसी सिकंदरजीत सिंह और सीएसएमटी की हेड टीसी चित्रा वाघचौरे ने सायन स्टेशन पर एक नकली टीसी को पकड़ा। सैंडहर्स्ट रोड पर सीनियर टीसी राजू गुजर ने भी नकली टीसी को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।


Share

Related posts

हमारी सरकार बनेगी किसानों की आवाज़: राहुल गांधी

Prem Chand

एथिक्स कमेटी का वो ‘अनैतिक’ सवाल और भड़के महुआ और दानिश

samacharprahari

वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Prem Chand

मनी लॉन्ड्रिंग केस में देशमुख की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PFI पर ED का बड़ा एक्शन, जब्त की 57 करोड़ की संपत्ति

Prem Chand

खेतों में मिला सोने से भरा कलश, मची लूट

Girish Chandra