ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

आईसीआईसीआई से धोखाधड़ी करने पर कार्वी पर केस दर्ज

Share

हैदराबाद। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लि. (केएसबीएल) के प्रवर्तक सी. पार्थसारथी और अन्य लोगों के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक के साथ 563 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पार्थसारथी को इंडसइंड बैंक से लिए गए 137 करोड़ रुपये के ऋण के भुगतान की चूक के मामले में 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (विश्वास के आपराधिक हनन), धारा 420, 34 के साथ पढ़े (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि केएसबीएल ने अपने छह बैंकरों के शेयर गिरवी रखकर जो राशि जुटाई, उसे फर्म के ही बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया, ‘स्टॉक ब्रोकर के ग्राहक खाते’ में नहीं डाला गया। यह सेबी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। यह मामला साइबराबाद की आर्थिक अपराध शाखा को स्थानांतरित किया गया और इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई।


Share

Related posts

बिहार: महागठबंधन में सीटों पर बन गई बात? कांग्रेस को मिल सकती हैं 50 सीटें, ओवैसी की एंट्री पर नजर

samacharprahari

कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा के खिलाफ भारत ने दाखिल की अपील

samacharprahari

प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर प्रेमी ने की खुदकुशी

Prem Chand

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में किया बदलाव

Prem Chand

कांग्रेस के लिए गेमचेंजिंग होगा जातीय जनगणना का मुद्दा

Prem Chand

भारत की GDP 8.2% बढ़ी, लेकिन मासिक आर्थिक आंकड़े क्यों दिखा रहे हैं अलग तस्वीर?

samacharprahari