ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

जांच आयोग के समक्ष पेश न होने पर परमबीर सिंह पर जुर्माना

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले जांच आयोग के समक्ष पेश न होने के आरोप में यह जुर्माना लगा है।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने मार्च 2021 में तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। लेकिन मुंबई के पूर्व आयुक्त बुधवार को आयोग के समक्ष पेश नहीं हो सके। इसके कारण उन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पिछली सुनवाई के दौरान भी वह जांच आयोग के सामने पेश नहीं हुए थे। इससे पहले जून में भी आयोग ने 5,000 रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया था। यह धनराशि मुख्यमंत्री के कोविड-19 राहत कोष में जमा की जानी है।


Share

Related posts

संपत्ति हड़पने के मामले में ईडी ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार 

Prem Chand

पत्नी की अश्लील वीडियो बना दहेज की मांग

Prem Chand

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीकेज से 22 मरीजों की मौत

samacharprahari

जौनपुर के चार अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

samacharprahari

आखिरी वनडे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 96 रनों से हराया

samacharprahari

चोरी की गाड़ियों का कलेक्शन देख पुलिस भी चकराई

samacharprahari