ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरराज्य

जातीय जनगणना नहीं होने पर जनगणना का होगा बहिष्कारः लालू

Share

पटना। बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना नहीं होने पर जनगणना 2021 के बहिष्कार की धमकी दी है। लालू ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘अगर 2021 जनगणना में जातियों की गणना नहीं होगी, तो बिहार के अलावा देश के सभी पिछड़े और अतिपिछड़ों के साथ दलित और अल्पसंख्यक भी गणना का बहिष्कार कर सकते हैं।’
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,‘ जनगणना के जिन आंकड़ों से देश की बहुसंख्यक आबादी का भला नहीं होता हो तो फिर गणना के आंकड़ों का क्या हम अचार डालेंगे?’ उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई में विपक्षी दलों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 30 जुलाई को मुलाकत की थी। उन्होंने कर्नाटक सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार से सभी जातियों की जनगणना कराने का सुझाव दिया था।


Share

Related posts

शताब्दी एक्सप्रेस में विस्टा डोम जोड़ेगी रेलवे

Prem Chand

टोक्यो ओलिम्पिक खेल स्थगित होने की आशंका

samacharprahari

ईपीएफ ब्याज दर और सरकारी बॉन्डों के प्रतिफल में बीच अंतर बढ़ा

samacharprahari

गुजरात में पकड़ा गया 1400 करोड़ कीमत का ड्रग्स

Prem Chand

ईडी ने ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Prem Chand

479 प्रोजेक्ट की लागत 4.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

samacharprahari