ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

वैक्सीन की दोनों खुराक लेनेवालों को मिलेगी लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति!

Share

मुंबई। कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को जल्द ही मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति मिल सकती है। लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति देने के संदर्भ में सोमवार को मंत्रालय में एक बैठक होगी। इस बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में शनिवार को इस मांग को लेकर बोरीवली रेलवे स्टेशन पर मोर्चा निकाला गया।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने वैक्सीन की दोनों खुराक लेनेवालों को हवाई यात्रा के साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी है। हालांकि अभी तक मुंबई की लोकल ट्रेन में आम नागरिकों को यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली है।

टीके की दोनों खुराक लेने वालों को कोरोना प्रतिबंधों में छूट देने की मांग को देखते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि इस संबंध में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें निर्णय लिया जा सकता है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे।


Share

Related posts

रेलवे लॉन्च करेगा सुपर एप

samacharprahari

अग्नि-4 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Vinay

नौसेना में महिलाओं को अहम जिम्मेदारी, पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी दो अधिकारी

samacharprahari

क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं का सम्मान

samacharprahari

जारी है देश में कोरोना का कहर

samacharprahari

मुंबई हमले के दोषी के कब्र की जगह बेच दी, दो लोगों पर मामला दर्ज

samacharprahari