Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, चार मजदूरों की मौत

Share

मुंबई। मध्य मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को निर्माण कार्य में लगी एक लिफ्ट के गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक मजदूर घायल हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना शनिवार की शाम पांच बजकर 45 मिनट पर बीडीडी चॉल के पास स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में घटी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घटना में घायल हुए छह लोगों में से एक को परेल के केईएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। महानगर पालिका संचालित नायर अस्पताल में तीन अन्य लोगों को भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।


Share

Related posts

लखीमपुर गैंगरेप: अखिलेश यादव बोले- झकझोरने वाली घटना, बीजेपी राज में उत्पीड़न चरम पर

samacharprahari

दो-दो जगहों से वेतन ले रहे ‘माननीय’

Vinay

बांग्लादेशी नागरिक की जमानत याचिका खारिज

Girish Chandra

Leave a Comment