ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

50 से अधिक बेड वाले निजी अस्पताल लगाएं खुद का ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

Share

मुंबई। महाराष्ट्र में चिकित्सा उपयोग में आने वाली ऑक्सीजन की किल्लत की खबरों के बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि 50 से ज्यादा बिस्तरों वाले प्रत्येक निजी अस्पताल को एक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करना चाहिए, जिससे मरीजों के इलाज के लिए इस जीवनरक्षक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने इस दौरान अस्पतालों के लिए नए निर्देश जारी किए।

मंत्री ने कहा कि 50 से कम बिस्तरों वाले अस्पतालों से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खरीदने को कहा गया है, जिससे मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की प्रौद्योगिकी में हवा का संग्रहण व शुद्धिकरण 95 से 98 प्रतिशत तक किया जाता है, जिसके बाद इसे मरीजों को दिया जाता है। यह व्यवहारिक और सस्ती है। इससे अन्य राज्यों से चिकित्सा उपयोग के लिये तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की खरीद और अस्पतालों तक इसकी आपूर्ति से राज्य पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। उन्होंने इस बात को भी माना कि मरीजों के उपचार में ऑक्सीजन का अनावश्यक इस्तेमाल भी हो रहा है।
बता दें कि फिलहाल राज्य में ऑक्सीजन का दैनिक आधार पर 1500 मीट्रिक टन उपयोग हो रहा है। केंद्र के दिशानिर्देश के मुताबिक छत्तीसगढ़ के भिलाई, तेलंगाना और बोकारो (झारखंड), राउरकेला (ओडिशा), हजीरा और जामनगर (गुजरात) जैसे औद्योगिक शहर महाराष्ट्र को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं। नाइट्रोजन की आपूर्ति करने वाले बड़े टैंकरों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे 50 टैंकरों का पहला जत्था जल्द तैयार हो जाएगा जो महाराष्ट्र में तरल ऑक्सीजन लेकर आएगा।


Share

Related posts

5जी नेटवर्क के लिए ‘डेमो रन’ पूरा : एयरटेल

samacharprahari

कृषि मंत्री ने कहा- कर्जमाफी योजना के पक्ष में नहीं है सरकार

samacharprahari

एनडीए ने द्रौपदी और विपक्ष ने यशवंत पर खेला दांव

samacharprahari

31 मार्च 2025 तक लोगों को फ्री में मिलेगी बिजली : दिल्ली सरकार

Prem Chand

‘विश्वगुरु’ की विफलताओं ने पाकिस्तान को बनाया ‘ब्रोकर’ राष्ट्र

samacharprahari

गोल्डन वीजा रूट धनकुबेरों पर मेहरबान

Prem Chand