ताज़ा खबर
ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

केयर्न ने कहा- 1.4 अरब डॉलर लौटाए भारत

Share

मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले का सम्मान करे सरकार

मुंबई। ब्रिटेन की ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी केयर्न एनर्जी पीएलसी चाहती है कि भारत को पिछली तारीख से कराधान मामले में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले का सम्मान करना चाहिए और उसे 1.4 अरब डॉलर लौटाने चाहिए। केयर्न एनर्जी ने रविवार को कहा कि उसके शेयरधारक चाहते हैं कि कंपनी भारत सरकार से 1.4 अरब डॉलर की वसूली के लिए ‘मजबूत प्रवर्तन अधिकारों’ का इस्तेमाल करे। कंपनी के शेयरधारकों में दुनिया के कई शीर्ष वित्तीय संस्थान शामिल हैं। केयर्न ने 21 दिसंबर के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, कनाडा, फ्रांस, सिंगापुर, जापान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तथा केमैन आइलैंड की अदालतों में अपील दायर की है। यह विदेशों में भारत सरकार की संपत्तियों मसलन बैंक खातों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को भुगतान, विमानों और जहाजों को जब्त करने की कार्रवाई की दिशा में पहला कदम है। सरकार यदि केयर्न के खिलाफ 10,247 करोड़ रुपये की कर की मांग के संबंध में कंपनी के जब्त कर के बेच दिए गए शेयरों का दाम, जब्त लाभांश तथा वापस नहीं किए गए कर रिफंड को लौटाती नहीं है, तो केयर्न ऐसा कदम उठा सकती है।


Share

Related posts

इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर का नया हथियार: GPS जैमिंग से जहाज-विमान भटक रहे

samacharprahari

वैश्विक तनाव के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का शंखनाद, 11 देशों के मंच पर व्यापार, तकनीक और खाद्य सुरक्षा पर भारत का दांव

samacharprahari

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM के रूप में लेंगे शपथ

Prem Chand

मराठा आरक्षण को लेकर भुजबल की आलोचना राकांपा का आधिकारिक रुख नहीं : पटेल

Prem Chand

जनधन योजना 2025: जनधन का हाल – “खाता खुला है, मगर तिजोरी खाली है”

samacharprahari

डि-ग्रोथ के जाल से निकलेगा रिटेल सेक्टर, रिकवरी के अच्छे संकेत

Prem Chand