ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरभारतराज्य

सुल्तानपुर में 30 लाख की लूट

Share

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में प्रतापगढ़ के सर्राफा व्यवसायी के दो कर्मचारियों से बदमाशों ने तीस लाख रुपये कथित तौर पर लूट लिए। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि प्रतापगढ़ जिले के सर्राफा व्यवसायी प्रह्लाद सोनी ने गुरुवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि उनके दो कर्मचारी 15-15 लाख रुपये लेकर जेवर खरीदने दिल्ली जा रहे थे। उसी दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश रुपये लूटकर फरार हो गये।
जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अमहट में हुई इस घटना की जांच के लिए शुक्रवार को फैजाबाद परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव कुमार पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जांच के वास्ते पुलिस की तीन टीम गठित कर दी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कर्मियों से पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, दोनों कर्मियों के बयान विरोधाभासी हैं, लेकिन वादी की बात पर विश्वास करके मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बरामदगी के लिए तीन टीमों को लगाया गया हैं। सर्राफा व्यवसायी प्रह्लाद ने बताया कि एक कर्मचारी सुल्तानपुर जिले का और एक प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र के निवासी हैं।


Share

Related posts

मिडल ईस्ट संकट: दो दिनों में स्वाहा हुए 16.32 लाख करोड़, भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार

samacharprahari

जैसलमेर में जासूसी का पर्दाफाश: DRDO गेस्ट हाउस में काम करने वाला मैनेजर पकड़ा गया

samacharprahari

पालघर लिंचिंग मामले के 25 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

samacharprahari

सेना-नौसेना को बड़ी ताकत: 4.25 लाख CQB कार्बाइन और 48 टॉरपीडो की ₹4,666 करोड़ की डिफेंस डील

samacharprahari

पीएमसी बैंक के डायरेक्टर बॉर्डर से गिरफ्तार

samacharprahari

जाति देखकर दिए गए नंबर! जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद

Amit Kumar