ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

बिहार में प्रथम चरण की वोटिंग से पहले कोरोना की नई मुसीबत

Share

हर दिन मिल रहे 1000 से ज्यादा कोरोना मरीज, रिकवरी रेट बढ़ कर 94.32 फीसदी

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। रोजाना 1000 से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व बिहार प्रभारी देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को राज्य में 1093 नए मरीजों की पहचान हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। हालांकि 1034 लोगों की जान गई है। बिहार में शुक्रवार तक 98 लाख 18,199 टेस्ट हो चुके थे।

बता दें कि बिहार में प्रथम चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है। कोरोना काल में हो रहा चुनाव प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। एक ओर जहां संक्रमण को बढ़ने से रोकने का दबाव है, तो वहीं दूसरी ओर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का भी टेंशन है। चुनावी सरगर्मी के बीच राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा परेशानी का सबब बन सकता है।

बिहार में कोविड-19 मरीजों की संख्या 2 लाख 10,389 पहुंच गई है। अब तक 1 लाख 98,437 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट 94.32 फीसद हो चुका है। कोरोना से मौत का आंकड़ा 1034 पहुंच गया है। शुक्रवार को पटना में सबसे अधिक 229 नए कोरोना संक्रमित लोग मिले। बिहार में अभी कोरोना के 10,917 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।


Share

Related posts

गुजरात में पकड़ा गया 1400 करोड़ कीमत का ड्रग्स

Prem Chand

…तो चरणबद्ध तरीके से चलाएंगे बुलेट ट्रेन : रेलवे बोर्ड चेयरमैन

samacharprahari

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व पुलिस आयुक्त को तलब किया

samacharprahari

आंदोलन पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Amit Kumar

महाविकास आघाड़ी किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगी

Prem Chand

असम में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, 81 लोगों की मौत

samacharprahari