ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

मुंबई हमले के दोषी के कब्र की जगह बेच दी, दो लोगों पर मामला दर्ज

Share

मुंबई। मुंबई शहर में हुए 1993 सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में फांसी पर चढ़ाए गए दोषी याकूब मेमन की कब्र की जगह दो लोगों ने बेच दी। मेमन को नागपुर केंद्रीय जेल में फांसी दिए जाने के बाद 30 जुलाई 2015 को दक्षिण मुंबई के मरीन लाइन स्थित बड़ा कब्रिस्तान में दफना दिया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कब्र का स्थान बेचे जाने की शिकायत दर्ज की गई थी। मेमन के एक रिश्तेदार ने मार्च में लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन का रूख किया था। मेमन के परिवार को कब्रिस्तान में कब्र के लिए सात स्थान दिए गए हैं।” शिकायत में कहा गया कि याकूब के अलावा, परिवार के तीन और कब्रों के स्थानों को पांच लाख रुपये में बेच दिया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 465 (फर्जीवाड़ा), 468 (ठगने के उद्देश्य से फर्जीवाड़ा) के तहत 19 मार्च 2020 को दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसमें से एक व्यक्ति जुमा मस्जिद ऑफ बंबई ट्रस्ट का ट्रस्टी है, जबकि दूसरा व्यक्ति प्रबंधक है। इसी ट्रस्ट के तहत मुस्लिम बड़ा कब्रिस्तान पंजीकृत है। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की स्थिति के कारण पुलिस ने मामले में अब जांच शुरू की है।’


Share

Related posts

गलती हो गई सर, अब से नहीं होगी

samacharprahari

देश में बेगारी की नई फौज खड़ी हो रही है

samacharprahari

महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

samacharprahari

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी

samacharprahari

नाना पटोले ने IPS रश्मि शुक्ला पर किया 500 करोड़ का मानहानि का दावा

Prem Chand

जम्मू में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Prem Chand