ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

रिलायंस रिटेल में सिल्‍वर लेक करेगी 7500 करोड़ का निवेश

Share

नई दिल्‍ली। कोरोना काल में भी रिलायंस ग्रुप में निवेश का सिलसिला लगातार जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक इनवेस्टर कंपनी सिल्वर लेक ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया है। सिल्‍वर लेक को इसके बदले रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी। इसके लिए रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.21 लाख करोड़ रुपये लगाया गया है।

बता दें कि इससे पहले सिल्वर लेक ने आरआईएल की टेक कंपनी जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स में भी निवेश किया था। सिल्‍वर लेक ने इस साल जियो प्‍लेफॉर्म्‍स में कुल 10,200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस तरह सिल्वर लेक रिलायंस इंडिस्‍ट्रीज के दो कंपनियों में निवेश कर चुकी है। दरअसल जियो प्लेटफॉर्म्स की कुछ हिस्सेदारी बेचने के बाद मुकेश अंबानी अपने खुदरा कारोबार के लिए भी निवेशकों की तलाश में हैं।

सूत्रों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल में करीब 10 फीसदी की हिस्सेदारी बेचना चाहती है। सिल्वर लेक के रूप में कंपनी को अपना पहला निवेशक मिल गया है। पिछले सप्ताह रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर समूह के खुदरा एवं लॉजिस्टिक्स कारोबार (बिग बाजार) का 24,713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था।

 


Share

Related posts

ऑफलाइन रिटेलर्स को सक्षम बनाने में जुटा गोदरेज

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को राहत नहीं

Girish Chandra

टमाटर भी शतक लगाने के करीब

Prem Chand

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में किया बदलाव

Prem Chand

जियो इम्पैक्ट: 4 साल में 40 करोड़ ग्राहक जुड़े

samacharprahari

ड्रीम 11 बना आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर

samacharprahari