ताज़ा खबर
Otherराज्य

JEE-NEET के छात्रों के लिए रेलवे चलाएगी 46 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें

Share

मुंबई। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई JEE) और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट NEET) में शामिल होने वाले छात्रों को यात्रा की अधिक सुविधा देने के लिए पश्चिम रेलवे ने मुंबई में अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा कि 06 सितंबर तक मुंबई में 46 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे JEE और NEET की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को यातायात में सुविधा मिल सके। रेलवे के इस फैसले से स्टूडेंट्स को समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचने में सुविधा होगी।

बता दें कि कोरोना संकट और तमाम सियासी विवादों के बीच JEE-NEET की परीक्षा आयोजित की जा रही है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने परीक्षा को सफल बनाने के लिए पूरे सुरक्षा इंतजाम किए हैं तो वहीं राज्य स्तर पर भी सरकारों ने स्टूडेंट्स को सुविधा देने का फैसला किया है। राज्य सरकारों ने NEET और JEE परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स के लिए लॉकडाउन मान्य नहीं होने की घोषणा कर रखी है। परीक्षा के दौरान अभिभावकों को भी लॉकडाउन नियमों में छूट मिलेगी।

 


Share

Related posts

यूपी में ‘शांति’ का तमाशा: बसपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं

samacharprahari

ईडी ने रिया को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया

samacharprahari

यूपी के सीएम बोले- फ्री राशन मिलना ही रामराज्य, हमारा वादा पूरा

Amit Kumar

महाराष्ट्र के ठाणे में धारदार हथियार लेकर घूम रहे महिला समेत 5 गिरफ्तार

Prem Chand

यूपी के 15 करोड़ लोगों को लगेगा झटका, बंद हो सकती है फ्री राशन योजना

Prem Chand

गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए

Prem Chand