ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

सीरिया: अरब गैस पाइपलाइन में धमाके से पूरे देश में ब्लैकआउट, आतंकी हमले की आशंका

Share

दमाकस। सीरिया की राजधानी दमाकस के पास अरब गैस पाइपलाइन में रविवार देर रात जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के चलते सीरिया में पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया है। स्टेट न्यूज एजेंसी साना (SANA) ने देश के इलेक्ट्रिसिटी मिनिस्टर के हवाले से यह खबर दी है। धमाके से बिजली आपूर्ति खंडित कर दी गई। हालांकि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। किसी आतंकी संगठन के इस घटना में लिप्त होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

  • पॉवर स्टेशन को गैस सप्लाई खंडित

मिनिस्टर ने बताया कि सीरिया में अद दुमायर (Ad Dumayr) और अद्रा एरिया (Adra areas) के बीच स्थित गैस पाइपलाइन में धमाका हुआ है। धमाके के चलते पॉवर स्टेशन को होने वाली सप्लाई रुक गई है।उन्होंने बताया कि कुछ पॉवर स्टेशन्स को दोबारा से कनेक्ट कर लिया गया है और कई जगहों पर बिजली सप्लाई की गई है। साथ ही देश के कई प्रातों में बिजली पहुंचाने का काम चल रहा है।

पाइपलाइन में अब तक हो चुके हैं 6 विस्फोट

रिपोर्ट के मुताबिक, गैस पाइपलाइन में धमाका रविवार रात को हुआ है। धमाके की कुछ तस्वीरें मीडिया में आई हैं। तस्वीरों में आग की भीषण लपटों को देखा जा सकता है। बता दें कि लगभग 1,200 किलोमीटर की अरब गैस पाइपलाइन मिस्र से सीरिया, लेबनान और जॉर्डन तक ईंधन पहुँचाती है। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन के उस हिस्से में यह छठा विस्फोट है।

आतंकी साजिश ने इनकार नहीं
सीरिया के ऑयल मिनिस्टर ने कहा कि देश के दक्षिणी हिस्से की मेन सप्लाई लाइन को निशाना बनाया गया है। इस पाइपलाइन के जरिए देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित तीन पॉवर स्टेशनों को सप्लाई होती थी। ऑयल मिनिस्टर ने कहा कि यह आतंकी कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि उन्होंने इसे लेकर और अधिक जानकारी अभी नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस घटना में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।

 


Share

Related posts

नेवी अधिकारी से ठगी के मामले में पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कराने वाला गिरफ्तार

Prem Chand

सात कंपनियों की नेटवर्थ कई देशों की जीडीपी से अधिक है

samacharprahari

इटारसी में पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा

Vinay

‘राजनीतिक भूकंप’ का केंद्र बनेगा शिवसेना कार्यालय : राउत

samacharprahari

सीए आत्महत्या मामले में दो बहनें गिरफ्तार

Prem Chand

प्राइवेट फाइनेंस ऑफिस से लाखों की लूट

Prem Chand