ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

तेलंगाना के पावर स्टेशन में आग, अंदर फंसे सभी 9 लोगों की हुई मौत

Share

  • oश्रीशैल स्थित टीएस जेंको पावर प्लांट में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है। बचाव दल को इन कर्मचारियों के शव मिल गए हैं। हालांकि, बचाव दल ने 10 लोगों को बचा लिया है। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गुरुवार रात को पावर स्टेशन की इकाई 4 में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। पनबिजली संयंत्र हादसे पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया है।
    तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्थित श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग लगने के हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। नगरकुर्नूल के जिलाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। घटना के समय स्टेशन में 17 लोग मौजूद थे। आग से आसपास घना धुआं छा गया। यह बांध कृष्णा नदी पर स्थित है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को विभाजित करता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलंगाना सीमा पर श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग लगने के हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग लगने के हादसे में लोगों के मारे जाने से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मृतकों के बारे में जानकर दुखी हूं। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा, ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

तेलंगाना के मंत्री जी. जगदीश्वर रेड्डी ने कहा, ‘गुरुवार रात को साढ़े दस बजे पनबिजली संयंत्र की यूनिट एक में अचानक आग लग गई। दस लोग बाहर आने में सक्षम रहे। प्लांट की पावर सप्लाई बंद कर दी गई थी। हम सिंगारनी कोयला खदान की मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनके पास ऐसी स्थिति में विशेषज्ञता हो सकती है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना पहली प्राथामिकता है।’

 


Share

Related posts

राफेल, सुखोई और तेजस ने दिखाया दम, जैगुआर-चिनूक की गर्जना से गूंजा आसमान

Prem Chand

ये जो खबरें हैं ना….3

samacharprahari

एल एंड टी ने इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन बिजनेस में विनिवेश किया

samacharprahari

नॉन ब्रांडेड प्रॉडक्ट पर जीएसटी लगाने से बढ़ेगी महंगाई

samacharprahari

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर संवैधानिक चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, संसद बनाम न्यायपालिका की सीमाएं तय होंगी?

samacharprahari

नीतीश-तेजस्वी सरकार ने जीता विश्वासमत

samacharprahari