ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पालघर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 किमी. दूर तक धमाके की गूंज

Share

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के तारापुर इंडिस्ट्रियल एरिया की ‘नांदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स’ फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। इस धमाके की आवाज को 10 किलोमीटर दूर सालवाड़, पाथल, बोईसर, तारापुर और आसपास के इलाकों तक सुना गया है।

पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंदे ने बताया है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विस्फोट के बाद इलाके में गैस का रिसाव हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका केमिकल रिएक्शन की वजह से इंडस्ट्रियल एरिया के टी जोन में हुआ है। फिलहाल, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।


Share

Related posts

27 साल बाद आया अदालत का फैसला, लकड़ी चोरी के मुकदमें में मिली एक दिन की जेल

samacharprahari

लव जिहाद करने वाले नहीं सुधरे तो निकलेगी ‘राम नाम सत्य यात्रा’

Girish Chandra

शिवसेना-बीजेपी के रिश्तों की चौड़ी हुई दरार

samacharprahari

कोरोना वैक्सीन के लिए मित्तल परिवार ने दिया 3300 करोड़ का दान

Prem Chand

युवा सशक्तिकरण को मिलेगा नया बल, महाराष्ट्र सरकार देगी हरसंभव सहयोग

samacharprahari

अदालत ने वरवर राव के परिजनों को मिलने की इजाजत दी

samacharprahari