ताज़ा खबर
OtherPoliticsदुनिया

महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

Share

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर में रविवार को देश के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) के 74 वर्षीय नेता को नौंवी संसद के लिए पद की शपथ उनके छोटे भाई एवं राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने केलानिया में पवित्र राजमाहा विहाराय में दिलाई।
बता दें कि  महिंदा नीत एसएलपीपी ने पांच अगस्त के आम चुनाव में भारी जीत हासिल करते हुए संसद में दो तिहाई बहुमत हासिल किया। इस बहुमत के आधार पर वह संविधान में संशोधन कर पाएगी जो सत्ता पर शक्तिशाली राजपक्षे परिवार की पकड़ को और मजबूत बनाएगा। महिंदा को 5,000,00 से अधिक व्यक्तिगत वरीयता के मत मिले। चुनावी इतिहास में पहली बार किसी प्रत्याशी को इतने मत मिले हैं। एसएलपीपी ने 145 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज करते हुए अपने सहयोगियों के साथ कुल 150 सीटें अपने नाम की जो 225 सदस्यीय सदन में दो तिहाई बहुमत के बराबर है।


Share

Related posts

मध्य प्रदेश चुनावः बीजेपी की तीसरी लिस्ट में होगा सिंधिया का नाम!

samacharprahari

भाजपा विधायक सहित 16 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Prem Chand

हैवमोर ने कूलेस्ट समर जॉब सीजन-4 लॉन्च किया

Amit Kumar

इंडोनेशिया में आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

Prem Chand

दैनिक राशिफल सोमवार, सितंबर 14, 2020

samacharprahari

नोटबंदी के फैसले पर उद्धव गुट ने सरकार को घेरा

Prem Chand