ताज़ा खबर
खेलताज़ा खबरभारत

इंग्लैंड-अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला की उम्मीद बढ़ी

Share

लंदन। इंग्लैंड की 24 महिला क्रिकेटर्स 22 जून से व्यक्तिगत प्रशिक्षण पर लौटेंगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी। ईसीबी की इस घोषणा के बाद सितंबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के हिस्सेदारी वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के आयोजन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। खिलाड़ी शुरू में छोटे समूहों में छह स्थानों पर प्रशिक्षण पर लौटेंगे।

इंग्लैंड महिला क्रिकेट के निदेशक जोनाथन फिंच ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस सीजन में क्रिकेट खेलने के प्रति आशान्वित हैं। खिलाड़ियों के इस समूह का प्रशिक्षण पर वापस लौटना रोमांचक है। इंग्लैंड पुरुष टीम के लिए जो चिकित्सा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनके तहत महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का भी प्रशिक्षण सत्र पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 24 खिलाड़ी जिन छह अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण लेंगे, उन स्थानों में नेशनल परफॉर्मेंस सेंटर, लफबोरो; एमरल्ड हेडिंग्ले, यॉर्कशायर; किआ ओवल, लंदन; ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल; चेस्टर बॉटन हॉल सीसी, लंकाशायर; और सेंट्रल काउंटी ग्राउंड, होव शामिल हैं।


Share

Related posts

यूपी स्वास्थ्य विभाग की वीसी में अश्लील वीडियो से मचा हड़कंप, साइबर सेल खंगाल रही है सुराग

samacharprahari

लद्दाख में चीनी घुसपैठ की नाकाम कोशिश

samacharprahari

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले में चीन कनेक्शन

samacharprahari

एटीएस ने बब्बर खालसा से जुड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Vinay

साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 120 की मौत

samacharprahari

पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से पहले खामियों को दूर करें : मोइली

samacharprahari