Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत; सीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Share

✍🏻 डिजिटल न्यूज डेस्क, पणजी | गोवा के लोकप्रिय बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में शनिवार रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए बेसमेंट की ओर भागे, लेकिन धुआं भरने से उनका दम घुट गया। दमकल विभाग के अनुसार, ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं।

घटना के समय क्लब में बॉलीवुड नाइट पार्टी चल रही थी। क्लब में चार टूरिस्ट समेत 25 मृतकों में 3 महिलाएं और 22 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से सात की पहचान नहीं हो पाई है। छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे पर गहरा दुख जताया और रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं तथा कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रास्ता संकरा होने से राहत व बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


Share

Related posts

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

samacharprahari

चीन ने दी भारत को धमकी, कहा- हाइड्रोजन बम से उड़ा देंगे

samacharprahari

एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान

samacharprahari

Leave a Comment