ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

हक के घरों की मांग को लेकर 31 संगठनों का संयुक्त एलान, मिलों की पूरी जमीन पर घर देने की मांग 

Share

✍🏻 डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई | घर हक परिषद के माध्यम से 31 संगठनों ने मुंबई की बंद पड़ी मिलों और कारखानों की पूरी जमीन पर मूल निवासियों और मिल के पूर्व कामगारों के लिए सस्ते और अधिकारिक घरों की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष की घोषणा की है। गांधी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष विश्वास उटगी ने कहा कि मूलनिवासी अपने हक का घर मुंबई में ही चाहते हैं और वे शेलू-वांगणी जैसी दूरस्थ जगहों पर नहीं जाएंगे।

उटगी ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को जमीन देने में उदार है, जबकि मजदूरों, झोपड़पट्टीवासियों और किरायेदारों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। मिल और कारखानों की केवल 33 प्रतिशत नहीं, बल्कि पूरी जमीन पर मजदूरों को घर दिए जाएं।

उन्होंने बताया कि 1.10 लाख मिल मजदूरों में से पिछले 25 वर्षों में सिर्फ 15 हजार मिल मजदूरों को ही घर मिले हैं। शेलू और वांगणी में घर अलॉट करने वाले 2019 के शासकीय निर्णय को रद्द करने की भी मांग की गई है।

परिषद द्वारा 23 नवंबर से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। पहली सभा दहिसर में, दूसरी कांजूरमार्ग में और आगे ठाणे व पनवेल सहित अन्य शहरों में आयोजित की जाएगी। इस अभियान में सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा जाएगा।


Share

Related posts

पर्यटन मंत्री ने कहा – टेंपल टूरिज्म से सुधारेंगे गोवा की पुरानी छवि

Prem Chand

केजरीवाल क सशर्त जमानत, फिर भी सीएमओ और सचिवालय नहीं जा सकेंगे

samacharprahari

ऑनलाइन पैथोलॉजी लैब को बंद करने की मांग, कोर्ट में याचिका पर कल होगी सुनवाई

samacharprahari

बड़ी कामयाबी: अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

Amit Kumar

महिलाओं की कम हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिलों में 30 फीसदी सीटें अनिवार्य

samacharprahari

पूर्वांचल में भी ‘ड्रोन चोर’ की दहशत, पुलिस सख्त, कई गिरफ्तारियां

Prem Chand