ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

गणतंत्र दिवस परेड 2025: सरपंच, कारीगर और पैरा एथलीट… 10 हजार विशेष अतिथियों को किया गया आमंत्रित

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। आगामी 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले 76वें गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 10,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे।

‘स्वर्णिम भारत’ के निर्माण में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हस्तियों को इस परेड में आमंत्रित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाना है।

इसके तहत मुंबई से 5 और महाराष्ट्र से 23 लोगों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

मुंबई के एंटॉप हिल से अतुल हनुमंत जाधव, वसई पश्चिम से वैभव नितिन पाटिल को पीएम यशस्वी योजना की श्रेणी के तहत आमंत्रित किया गया है;  जबकि भाईंदर पूर्व से ब्रह्मदेव पंडित (शिल्पगुरु और पद्मश्री) और अभय ब्रह्मदेव पंडित (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) को महाराष्ट्र टेक्सटाइल (हस्तशिल्प) श्रेणी के तहत आमंत्रित किया गया है।

इसी तरह, बदलापुर पश्चिम से उज्ज्वला सदाशिवराव पाटिल (सहायक आयुक्त, आंगनवाड़ी)  को महाराष्ट्र डब्ल्यूसीडी (हस्तशिल्प) की श्रेणी के तहत आमंत्रित किया गया है।


Share

Related posts

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महंत के खिलाफ मामला दर्ज

Prem Chand

महाराष्ट्र की सियासत में इस बार महिलाएं होंगी गेमचेंजर, 40 सीटों पर रहेगा असर

Prem Chand

जब मुद्रा हथियार बन जाए: डॉलर की ताकत के बीच भारत का रुपया कितना सुरक्षित?

samacharprahari

हल्दीराम कंपनी से 40 लाख की ठगी

Prem Chand

दिल्ली में GRAP-4 लागू, 50 ℅ कर्मचारी घर से करेंगे काम

Prem Chand

samacharprahari