Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं, तो वहीं अधिकांश इलाकों में कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है। घने कोहरे और शीत लहर से ट्रेन, सड़क यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा या बर्फबारी का अनुमान

इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम वर्षा या फिर बर्फबारी की संभावना है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। 06 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 07 और 08 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्यों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 10-12 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रभावित कर सकत है। इसके प्रभाव से 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

तापमान में बदलाव से बढ़ेगी ठंड

अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

अगले 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब समेत कुछ हिस्सों में शीत लहर की संभावना है।
उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तराखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।


Share

Related posts

बीजेपी को 2022-23 में 2120 करोड़ रुपये का चंदा

samacharprahari

बजट के दिन सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव के साथ बंद

Prem Chand

तलोजा जेल के ‘अंडा सेल’ में कैद हैं नवलखा

samacharprahari

Leave a Comment