ताज़ा खबर
Other

मुख्यमंत्री के हाथ में विकास की नहीं बल्कि ‘विनाश’ की रेखा : अखिलेश यादव

Share

लखनऊ, 29 दिसंबर 2024। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में विकास की नहीं बल्कि ‘विनाश’ की रेखा है और उनकी सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अवैध तरीके से निर्दोषों के घर बुलडोजर से गिराये जा रहे हैं। यह विकास नहीं विनाश है।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, नौजवान सभी दुःखी हैं।’ बीजेपी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए और जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जगह-जगह खोदाई करा रही है। सपा प्रमुख ने कहा, ‘मुख्यमंत्री आवास में भी एक शिवलिंग है, वहां भी खोदाई होनी चाहिए।’ सरकार विज्ञापन देकर दावा कर रही है कि वह निवेशकों के लिए डेढ़ लाख एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रही है, सरकार के पास जमीन नहीं है। अब बीजेपी सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। बीजेपी सरकार निवेश के नाम पर झूठ बोलकर लोगों को बरगला रही है। यह सरकार उत्तर प्रदेश को उधार लेने और कर्ज के बोझ के मामले में नम्बर एक बना रही है। पूरा खजाना खाली कर दिया गया है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार किसानों को धोखा दे रही है।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘जब हम दूसरे देशों में जाते हैं तो बहुत कुछ सीखने को मिलता है। दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है। यहां लोग किस चीज में उलझे हुए हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव लाने का काम करेगी। एक बार फिर हम लोग विकास और खुशहाली के रास्ते पर जाएंगे।’


Share

Related posts

पड़ोसी देश ने ‘महामहिम’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाई रोक!

samacharprahari

…तो चरणबद्ध तरीके से चलाएंगे बुलेट ट्रेन : रेलवे बोर्ड चेयरमैन

samacharprahari

छह सौ ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों पर अभियोग चलाने का मामला फाइलों में अटका

samacharprahari

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक

Prem Chand

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार

Prem Chand

बच्ची से रेप के जुर्म में बुजुर्ग को तीन साल की सजा

Prem Chand