ताज़ा खबर
Other

14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से हुई मौत

Share

लखनऊ, 1 दिसंबर 2024 । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 14 वर्षीय लड़के की उस वक्त मौत हो गई जब वह स्कूल में होने वाले स्पोर्ट्स इवेंट के लिए प्रैक्टिस कर रहा था. पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय लड़के की पहचान मोहित चौधरी के नाम से की गई है. पुलिस के अनुसार आम दिनों की प्रैक्टिस की तरह ही मोहित शुक्रवार को भी स्कूल में प्रैक्सिस के लिए आया था. उसने अपने दोस्तों के साथ राउंड की दौड़ भी लगाई थी. लेकिन कुछ देर बाद ही वो मैदान में ही बेहोश हो गया. इसके बाद उसे आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने मोहित चौधरी को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के स्कूल में खेल प्रतियोगिता 7 दिसंबर को होनी थी.पुलिस के अनुसार लड़के के पिता की अगस्त में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.इसी तरह की एक घटना में, पिछले महीने अलीगढ़ के अराना गांव में दौड़ते समय दिल का दौरा पड़ने से ममता नाम की 20 वर्षीय लड़की की भी मौत हो गई थी.

अलीगढ़ में पिछले 25 दिनों में कम से कम तीन और लोगों को दिल का दौरा पड़ा है.लोधी नगर में खेलते समय आठ वर्षीय लड़की को दिल का दौरा पड़ा, जबकि काम के लिए तैयार होते समय एक डॉक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. 20 नवंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति एसएम अफजल के बेटे सैयद बरकत हैदर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. पिछले कुछ महीनों में युवाओं में दिल का दौरा पड़ने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं.


Share

Related posts

भाषा को लेकर हिंदुस्तानी नजरिया अपनाइए, हिंदुत्ववादी नहीं

Prem Chand

फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले छह गिरफ्तार

Prem Chand

मरते तारे में हुए विस्फोट से पैदा हुआ था नेब्यूला

samacharprahari

कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 जवानों की मौत

samacharprahari

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के चेक पोस्ट पर हमला, 7 सैनिकों की मौत

Prem Chand

‘आर्थिक तबाही’ के लिए वित्त मंत्री इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें बर्खास्त करें: कांग्रेस

samacharprahari