ताज़ा खबर
Other

एक क्विंटल चांदी व चार लाख नकदी समेत तीन गिरफ्तार

Share

चंदौली (यूपी) 1 दिसंबर 2024 । रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म एक व दो से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक क्विंटल तीन किलो चांदी के साथ तीन लाख 75 हजार नगदी बरामद हुई। बरामद चांदी की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है तीनों युवक चांदी व रुपये वाराणसी से बिहार ले जा रहे थे। संदिग्ध युवकों को जीआरपी हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीड़-भाड़ को देखते हुए जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच प्लेटफॉर्म पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। तीनों युवक चेकिंग टीम को देखकर इधर-उधर भागने लगे। जीआरपी जवानों ने तत्काल उनके पास मौजूद पिट्ठू बैगों की तलाशी ली, जिसमें से भारी संख्या में चांदी के सिल्ली बरामद करने के साथ ही 3 लाख 75 लाख रुपया नगद मिला।


Share

Related posts

झोपड़ी हटवाने पहुंचे भाजपा नेता को महिला ने पीटा

Prem Chand

जयपुर में पहली बार सैन्य छावनी के बाहर होगी 78वीं सेना दिवस परेड

Prem Chand

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नवनीत राणा के घर में घुसने की कोशिश की

Prem Chand

पंजाब नेशनल बैंक का वॉकेथॉन अभियान

Amit Kumar

नागरिकों के निवेश की सुरक्षा जिनके जिम्मे, वो भ्रष्टाचार में लिप्त: राहुल

Prem Chand

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 26 लोगों की मौत, 62 पैसेंजर घायल

Prem Chand