ताज़ा खबर
Other

नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान

Share

सिंगरामऊ जौनपुर (यूपी) 18 नवंबर 2024। सिंगरामऊ क्षेत्र के नाभीपुर, भूला, कुमारपटी, करनपुर, हरिहरपुर, बछुआर, तुरकौली, कुसहा, बरैया आदि गांवों में खेतों की सिंचाई रामगंज रजवाहा से होती है, लेकिन करीब 2 वर्ष से इस नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से नहर में बड़े बड़े घास उग आए है और किसानो का सिंचाई का कार्य बाधित है।किसान शेषनाथ मिश्र , सुनील मिश्र,नरसिंह तिवारी,मुन्ना मिश्र ने बताया इस समय गेहूं के खेत तैयार करने का समय चल रहा है, लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। जिससे सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। नहर में पानी ऐसे समय पर छोड़ा जाता है, जब उसकी आवश्यकता नहीं होती है, जिससे सिर्फ नुकसान होता है और हम किसानों को घाटा होता है। जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु उनका फोन नहीं उठा। किसान नहर में पानी आने की आस लगाए बैठे है।


Share

Related posts

तीन साल की मासूम बच्ची से रेप

Prem Chand

अमेरिका का सबसे खतरनाक परमाणु बमवर्षक विमान बी-21 ने भरी पहली उड़ान

samacharprahari

BMC Election 2026: मुंबई में 28 हजार पुलिसकर्मी तैनात, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

samacharprahari

मदरसों में नौकरी के लिए करना होगा यूपीटीईटी या सीटीईटी पास

samacharprahari

सीडीएस से सैनिकों के खाने, कपड़ों को लेकर राहुल गांधी ने दागे सवाल

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट में सोरेन की याचिका खारिज, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा

samacharprahari