Samachar Prahari
Otherक्राइमताज़ा खबरदुनिया

अलबामा के बर्मिंघम में गोलीबारी: चार लोगों की मौत, 18 अन्य घायल

Share

 

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, (अमेरिका)। अमेरिका के अलबामा स्थित बर्मिंघम के एक इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि कई लोग ‘क्रॉसफायर’ (दो ओर से गोलीबारी) के चपेट में आए हैं। अधिकारियों ने गोलीबारी करने वाले लोगों को पकड़ने में जनता से मदद मांगी है।
अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने एक ईमेल में बताया कि गोलीबारी शनिवार रात करीब 11 बजे ‘फाइव पॉइंट्स साउथ’ जिले में हुई। पुलिस को दो पुरुष और एक महिला का शव फुटपाथ पर मिला। उन्हें गोली लगी थी। गोली लगने से जख्मी हुए अन्य पुरुष को एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

शुरुआती जांच से पता चला है कि कई संदिग्धों ने सार्वजनिक क्षेत्र में मौजूद भीड़ पर गोलीबारी की थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।


Share

Related posts

रंगदारी नहीं मिली तो जेसीबी से उखाड़ दी सड़क

samacharprahari

कपड़े का नाप लेने आई महिला टेलर के साथ गैंगरेप

Prem Chand

चीन के हेनान प्रांत में बच्चों के स्कूल में लगी आग से 13 लोगों की मौत

samacharprahari

Leave a Comment