ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

नीतीश ने आरजेडी के साथ गठबंधन को ‘गलती’ बताया

Share

मुख्यमंत्री बोले, उनसे दो बार चूक हुई, लेकिन अब नहीं होगी

डिजिटल न्यूज डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ अतीत में रहे अपने गठबंधन को ‘गलती’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चूक उनसे दो बार हुई है, लेकिन अब और नहीं होगी। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यह टिप्पणी एक कार्यक्रम में की, जहां मंच पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद थे।
इस दौरान नीतीश ने बीजेपी के साथ अपने संबंधों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध 1990 के दशक से हैं। बिहार में जितना अच्छा काम हुआ है, हमारे नेतृत्व में हुआ है।

नीतीश की पार्टी का नाम पहले समता पार्टी था। उन्होंने आरजेडी का नाम लिए बिना कहा कि मुझसे पहले जो लोग सत्ता में थे, उन्होंने कुछ नहीं किया।


Share

Related posts

जीएसटी बकाए का भुगतान नहीं, वित्तमंत्री पवार ने उठाए केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल

samacharprahari

ढाई साल में क्यों नहीं याद आया हिंदुत्व : शरद पवार

samacharprahari

मुंबई में कोरोना से निबटने धारावी मॉडल लागू होगा

samacharprahari

रखवालों ने ही कांग्रेस की जमीन लूट ली : पटोले

samacharprahari

नौसेना में महिलाओं को अहम जिम्मेदारी, पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी दो अधिकारी

samacharprahari

काबुल में 23 रॉकेट हमले, 8 लोगों की मौत व 31 घायल

samacharprahari