ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमराज्य

जेल में बंद पति ने मंगवाई चरस, प्राइवेट पार्ट में छुपाकर ले जा रही थी पत्नी

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद पति की नशे की आदत ने पत्नी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने चोरी-छिपे जेल में चरस ले जा रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पति को नशे की लत थी। उसने पत्नी से चरस की डिमांड की थी। ऐसे में जब पत्नी उससे मिलने जेल गई, तो प्राइवेट पार्ट में आठ ग्राम चरस भी छिपा लिया, लेकिन शक होने पर सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चरस बरामद हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

दरअसल, अमरोहा के हसनपुर का रहने वाला आरोपी गुलशेर पिछले काफी दिनों से एक आपराधिक मामले में बिजनौर जेल में बंद है। उसे चरस की ऐसी लत थी कि जेल में भी बिना नशे के वह नहीं रह पा रहा था। इसी नशे की चाह को पूरा करने के लिए उसने अपनी पत्नी अलमिना से चरस लाने को कहा था, लेकिन अब उसकी पत्नी को भी जेल जाना पड़ा है।

 


Share

Related posts

चक्रवात ‘सितरंग’ मचा रहा तबाही,बांग्लादेश में सात लोगों की मौत

Prem Chand

बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश हुए पूर्व सीएम कल्याण सिंह

Prem Chand

महामारी के कारण जैन मंदिरों को खोलने की अनुमति नहीं दे सकते: महाराष्ट्र सरकार

samacharprahari

बैंक मैनेजर ने ही चुरा लिया डेटा, 12.51 करोड़ की ठगी के मामले में 4 गिरफ्तार

samacharprahari

लद्दाख सीमा पर हिंसक झड़प, 20 जवान शहीद

samacharprahari

सौ करोड़ रुपये वसूली मामले में देशमुख पहुंचे जेल, 6 नवंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे

Amit Kumar