ताज़ा खबर
Otherक्राइमराज्य

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फ‍िर मच गई चीख-पुकार, 87 लोग हो गए हुए लहूलुहान

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक टूरिस्ट बस बालू के ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 87 लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना थाना नगला खगर क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास हुआ। यात्रियों से भरी बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी।

बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद लग गई, जिसके बाद तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 87 लोग घायल हो गए। बता दें कि बस में 150 लोग यात्रा कर रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने सभी घायलों को सैफई और शिकोहाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया। फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण ने बताया कि बुधवार देर रात एक बजे के आसपास उन्हें हादसे की जानकारी मिली थी। पता चला था कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बस में करीब 150 लोग सवार थे। बस चालक समेत तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


Share

Related posts

यूपी में गुंडाराज, अदालत में वकील को मारी गोली

samacharprahari

लाड़ली बहन योजना: चुनाव आयोग ने जनवरी की अग्रिम किस्त पर लगाई रोक

samacharprahari

कोरोना काल में सर्टिफिकेट, कमाई का नया अवसर

Prem Chand

गलती से दानपात्र में गिरा आईफोन, पुजारियों का लौटाने से इनकार

Prem Chand

मतदान से पहले ओडिशा की राजनीति में ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ 

samacharprahari

‘डॉक्टर साहब क्रिकेट खेल रहे हैं, थोड़ा इंतजार करो’, मासूम बच्ची ने मां की गोद में ही तोड़ दिया दम

Prem Chand