ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइम

‘राणा कपूर को 4 साल जेल में रखना गलत था…’

Share

– YES बैंक मामले में कोर्ट ने सीबीआई की ‘गलतियां’ पकड़ लीं

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई। यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को मुंबई के एक स्पेशल कोर्ट से जमानत मिल गई है। राणा कपूर पिछले चार साल से जेल में थे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनको मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मार्च 2020 में गिरफ्तार किया था। उन पर बैंक में धोखाधड़ी से संबंधित आठ मामले दर्ज किए गए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेशल कोर्ट ने CBI को फटकार लगाते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्रीय एजेंसी ने कर्ज देने का पूरा दोष राणा कपूर पर डाल दिया और उन्हें गिरफ्तार कर चार साल तक जेल में रखा, वो सही नहीं था।
कोर्ट ने कहा कि सबूतों को देखकर पहली नजर में संकेत मिलता है कि यस बैंक को इतना बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जैसा कि CBI के आरोप पत्र में बताया गया है।


Share

Related posts

सेंचुरी मैट्रेस ने ‘स्लीप ईट ऑफ’ कैंपेन लॉन्च किया

samacharprahari

ईडी ने चंदा कोचर के पति को गिरफ्तार किया

samacharprahari

रिकॉर्ड ऊंचाई पर गोल्ड, चांदी की चमक भी बढ़ी

samacharprahari

भोपाल में ध्रुव हेलिकॉप्टर की एहतियातन लैंडिंग

samacharprahari

हवाई चप्पल वाले भी कर सकेंगे जहाज से सफर, जुमला हुआ नारा

samacharprahari

गुजरात में 500 डॉक्टरों ने एक साथ ली बीजेपी की सदस्यता

Prem Chand