ताज़ा खबर
Other

रिजर्व बैंक से PPBL को 15 दिन की मोहलत

Share

नई दिल्ली, १६ फरवरी २०२४ / आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक के लिए जमा और क्रेडिट लेनदेन की समयसीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी है। आरबीआई की ओर से यह निर्णय बैंक (PPBL) द्वारा ग्राहकों और नियामक प्राधिकरणों के बारे चिंता जताने के बाद लिया गया है। आरबीआई ने कहा है, “15 मार्च, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि में कोई और जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, किसी भी ब्याज, कैशबैक, पार्टनर बैंकों से स्वीप इन या रिफंड आदि को कभी भी जमा किया जा सकता है।”
पेटीएम ब्रांड मालिकाना हक रखने वाली फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अपना नोडल खाता पेटीएम पेमेंट्स बैंक से एक्सिस बैंक में स्थानांतरित कर दिया है। आरबीआई से राहत मिलने की खबरों को बीच गुरुवार को पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड के शेयर पांच प्रतिशत की अपर सर्किट लगाकर 341.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। बता दें कि आरबीआई की कार्रवाई के बाद पिछले महीने की तुलना में पेटीएम के शेयर अब तक 53% तक टूट चुके हैं।


Share

Related posts

बजट के दिन सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव के साथ बंद

Prem Chand

आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है उत्तर प्रदेश : अखिलेश

samacharprahari

हरिदास पट्टी में दबंगई: “सरकार हमारी है, पुलिस जेब में है”

samacharprahari

90 फीट ऊंचाई से श्योक नदी में गिरी सेना की बस

Amit Kumar

स्विस बैंक में 265 फीसदी बढ़ी भारतीय अमीरों की संपत्ति

samacharprahari

जज ने कहा- फैसले में बच्चे की मौत कैसे लिख दें…

samacharprahari