ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

सीट बंटवारे पर माथापच्ची, फिर होगी बैठक

Share

– MVA नेताओं की अगली बैठक में प्रकाश आंबेडकर और राजू शेट्टी भी हो सकते हैं शामिल

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों पर बंटवारे को लेकर गुरुवार को भी महा विकास आघाडी के नेताओं के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी। घंटों तक माथापच्ची की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

उद्धव सेना के प्रवक्ता संजय राउत ने सीट वितरण के फॉम्युले का विवरण देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि हमारा गठबंधन राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा, जबकि स्वाभिमान शेतकरी के नेता राजू शेट्टी और प्रकाश आंबेडकर के वंचित आघाडी को भी एमवीए में शामिल होने को कहा जा रहा है।

एमवीए की अगली बैठक 30 जनवरी को होगी, जिसमें इन दोनों नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि इस बैठक से समाजवादी पार्टी ने दूरी बनाकर रखी।

दक्षिण मुंबई में गुरुवार को सुबह 11 बजे आयोजित इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, अशोक चव्हाण, बाला साहेब थोरात, उद्धव सेना से संजय राउत, विनायक राउत, शरद पवार की एनसीपी से प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील, जितेंद्र आव्हाड सहित सीपीआई-सीपीएम नेताओं की उपस्थिति रही। कई घंटे की विचार-विमर्श के बाद शाम करीब 7 बजे बेनतीजा खत्म हुई।

गलतफहमी दूर हो गई
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि सब कुछ ठीक है। सीट बंटवारे पर फैसला योग्यता के आधार पर लिया जाएगा। यह लड़ाई सीटों की नहीं है, बल्कि देश को बीजेपी शासन से मुक्त कराने की है। नाना ने यह भी कहा कि इस बैठक में जो गलतफहमी थी, वह दूर हो गई। बैठक से पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि महा विकास आघाडी में 48 में से 30 सीटों पर सहमति बन चुकी है। 18 सीटों को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

महा विकास आघाडी ने सपा से दूरी बनाई

कहने को तो महा विकास आघाडी में समाजवादी पार्टी शामिल है, लेकिन लोकसभा सीट बंटवारे की चर्चा में सपा नेता व विधायक अबू आसिम आजमी को बुलाया ही नहीं गया। हालांकि, दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में सपा नेता रामगोपाल यादव ने महाराष्ट्र की दो लोकसभा सीट मांगी है। सपा मालेगांव और उत्तर मध्य मुंबई से अपना उम्मीदवारी चाहती है।

सपा नेता अबू आजमी का कहना है कि उन्हें तो अखबारों से पता चला कि लोकसभा की सीट बंटवारे को लेकर बैठक होने वाली है। अब जब वे बुलाते ही नहीं हो हम कैसे जाएंगे?


Share

Related posts

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Prem Chand

राजस्थान में सियासी हलचल तेज

samacharprahari

बोनस व प्रलंबित मांग को लेकर रेलकर्मी फिर करेंगे आंदोलन

Prem Chand

कंगना पहुंची हाईकोर्ट, कार्यालय के ‘अवैध’ विध्वंस पर बीएमसी से मांगे 2 करोड़

samacharprahari

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बिजली गिरी

Girish Chandra

बैंक डूबने पर मिलेगा जमा बीमा योजना का लाभ

samacharprahari