ताज़ा खबर
File Photo
OtherTop 10

LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद, दो घायल

Share

सेना ने इलाके की घराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया

डिजिटल न्यूज डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नौशेरा में एक पुरानी बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम दो अन्य सैनिक घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बीच, सेना ने इलाके की घराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ, जब सेना का गश्ती दल एलओसी पर नियमित निगरानी कर रहा था। इसी दौरान एक जवान का पैर वहां बिछी लैंडमाइन पर पड़ गया।

बता दें कि गणतंत्र दिवस और अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत-पाकिस्तान सीमा सहित पूरे जम्मू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। सुरक्षा तंत्र को अलर्ट पर रखा गया है।

श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर आईईडी बरामद
सेना की ओर से यह जानकारी दी गई कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में विस्फोटक सामग्री (आईईडी) बरामद करने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया है। कुपवाड़ा जिले में श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के समीप यह आईईडी बरामद हुआ।
सेना के चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘चिनार कोर के योद्धाओं ने श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के समीप एक आईईडी बरामद कर एवं उसे वहीं नष्ट कर एक बड़ी आतंकी घटना टाल दी। भारतीय सेना कश्मीर को आतंक मुक्त रखने की अपनी कटिबद्धता पर अडिग है।’


Share

Related posts

15 हजार करोड़ रुपये के हेल्थ बीमा दावे हुए खारिज

Prem Chand

ईपीएफ में अंशदान में देरी, ‘नुकसान’ की भरपाई नियोक्ता करेगाः कोर्ट

Amit Kumar

…तो 225 किमी की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी रेलगाड़ियां!

samacharprahari

लाउडस्पीकर हटवाने के बजाय राज ठाकरे बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाएं : आदित्य ठाकरे

Prem Chand

जनता ने ‘मतदान भी, सावधान भी’ का नारा स्वीकारा – अखिलेश

Prem Chand

बजट में’ लाडली बहना’ का वादा पूरा करने को तैयार नहीं ‘दादा’

Prem Chand