ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

NCP पर अपनी दावेदारी के पक्ष में शरद पवार ने पेश किए दस्तावेज

Share

हाइलाइट्स:
  • चुनाव आयोग में शरद पवार गुट ने अजीत पवार के शपथ पत्र को बताया फर्जी
  • राकांपा पर अपनी दावेदारी के पक्ष में पेश किए दस्तावेज
  • मामले में 24 नवंबर को होगी सुनवाई

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर अधिकारों को लेकर शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार के बीच जारी  विवाद को जल्द निपटाने के लिए दोनो पक्ष चुनाव आयोग के पास पहुंचा है। चुनाव आयोग ने सोमवार को इस मामले। में लंबी सुनवाई की। इस दौरान शरद पवार गुट ने पार्टी पर अधिकारों को लेकर अजित गुट की ओर से पेश किए शपथ पत्र को फर्जी बताया। चुनाव आयोग से इस मामले में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग की।

24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
शरद पवार गुट ने अपने समर्थन में कई दस्तावेज भी पेश किए। आयोग ने सोमवार को शरद पवार गुट को करीब तीन घंटे तक सुनने के बाद इस मामले की अगली तिथि 24 नवंबर तय की है। आयोग शरद पवार गुट को एक बार फिर सुनेगी।
इस बीच, शरद पवार गुट की ओर से सुनवाई के दौरान सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शरद पवार का पक्ष रखा।


Share

Related posts

‘फोन टेपिंग-हैकिंग की मदद से गिराई गईं मप्र-कर्नाटक की सरकारें’

samacharprahari

होली बहुरंगी त्योहार है, लेकिन कुछ लोगों को केवल एक रंग पसंद: अखिलेश यादव

Prem Chand

एनडीए ने द्रौपदी और विपक्ष ने यशवंत पर खेला दांव

samacharprahari

50 साल के शिखर पर पहुंचा केंद्रीय बैंकों का सोना भंडार, डॉलर पर निर्भरता घटाने की रणनीति तेज

samacharprahari

अहमदनगर में सड़क दुर्घटना, छह लोगों की मौत, सात घायल

Aditya Kumar

रिलायंस रिटेल को मिला सातवां निवेशक, एडीआईए करेगा 5512 करोड़ का निवेश

Prem Chand