ताज़ा खबर
Top 10खेलताज़ा खबरदुनियाभारत

भारत का सपना चूर, छठी बार कंगारू बना चैंपियन

Share

IND vs AUS World Cup 
Highlights: 

-कंगारुओं के जाल में फंसा टीम इंडिया के अश्वमेघ का घोड़ा

-बॉलर्स, फिल्डर्स और ट्रैविस हेड ने बनाया ऑस्ट्रेलिया को विश्व चैंपियन

 

प्रहरी संवाददाता, अहमदाबाद। भारत का विश्व विजेता बनने का ख्वाब एक बार फिर अधूरा रह गया। लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया ने फाइनल में घुटने टेक दिए। कंगारुओं के जाल में टीम इंडिया का अश्वमेघ घोड़ा फंस गया और 2003 की तरह एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया विश्व विजेता बन बैठा। आस्ट्रेलिया छठी बार ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहा।

आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ पहले मैच सहित लगातार दो हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन फिर लगातार नौ मैच जीतकर उसने खिताब अपने नाम कर लिया।

मिशेल स्टार्क की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद ट्रेविस हेड (120 गेंद में 135 रन, 4 छक्के, 15 चौके) के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां अहमदाबाद में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत को छह विकेट से हराकर लगातार नौवीं जीत दर्ज की और विश्व कप जीता।

इससे पहले जून 2023 में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया था। उस मैच में ट्रेविस हेड ने पहली पारी में 163 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उस मैच में भी टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के ही पास थी।

भारत के 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने हेड की 120 गेंद में चार छक्कों और 15 चौकों से 137 रन की पारी के अलावा मार्नस लाबुशेन (110 गेंद में नाबाद 58 रन, चार चौके) के साथ उनकी चौथे विकेट की 192 रन की साझेदारी से 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 55 रन तीन विकेट विकेट चटकाए। कप्तान पैट कमिंस (34 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (60 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (47) ने पारी का आगाज करते हुए तेज पारी खेली। पिछले दो मैच में शतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर (04) ने मैक्सवेल पर चौके से खाता खोला, लेकिन अगले ओवर में कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर जोश इंग्लिस को कैच दे बैठे। शुभमन गिल (04) भी एडम जंपा को कैच देकर पवेलियन लौट गए। लोकेश राहुल (107 गेंद में 66 रन, एक चौका) की धीमी पारी और विराट कोहली (63 गेंद में 54 रन, चार चौके) के अर्धशतक के दम पर भारत ने 50 ओवर में 240 रन बनाए थे।


Share

Related posts

कृषि मंत्री ने कहा- कर्जमाफी योजना के पक्ष में नहीं है सरकार

samacharprahari

गुजरात के हीरा उद्योग पर कोविड- 19 का कोई असर नहीं

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गवर्नर और स्पीकर ने गलती की, लेकिन उद्धव सरकार को बहाल नहीं कर सकते

samacharprahari

नैनी जेल के हुनरमंद कैदियों ने लॉकडाउन में बनाया एक करोड़ का फर्नीचर

samacharprahari

22 साल बाद वोट से तय होगा कांग्रेस का अध्यक्ष

samacharprahari

भूमध्य सागर में 74 और लीबिया में नौका डूबने से 20 प्रवासियों की मौत

samacharprahari