Samachar Prahari
Otherक्राइमराज्य

अहमदनगर एमआईडीसी का एक अधिकारी घूस लेते पकड़ाया

Share

ठेकेदार का बिल क्लियर करने की एवज में  एक करोड़ रुपये की ले रहा था रिश्वत

डिजिटल न्यूज डेस्क,मुंबई।  महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक ठेकेदार के पेंडिंग बिल को क्लियर करने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के सहायक अभियंता अमित गायकवाड़ (32) को गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी के अनुसार, गायकवाड ने अहमदनगर एमआईडीसी में पाइपलाइन कार्य के लिए 2,66,99,244 रुपये के अंतिम बिल को मंजूरी देने के लिए ठेकेदार से घूस मांगे थे। उसने पिछली तिथि के बिल को मंजूरी दिलाने और तत्कालीन उपमंडल अभियंता (एसडीई) के हस्ताक्षर लेने के बदले एसडीई के लिए यह रिश्वत मांगी थी।

एसीबी (मुंबई) के अतिरिक्त महानिदेशक विश्वास नांगरे पाटील के अनुसार,  गायकवाड़ को 3 नवंबर को अहमदनगर-छत्रपति संभाजीनगर बाईपास रोड के पास ठेकेदार के वाहन में रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share

Related posts

मोबाइल सटाते ही हो जाएगी पेमेंट, गूगल पे ने की शुरुआत

Prem Chand

Loksabha Election: सरकारी वसूली, मंहगाई, खराब सड़कें और मुंबई की जर्जर हालत पर कांग्रेस का पोस्टर वॉर

Prem Chand

41 साल बाद हॉकी में भारत ने जीता ‘पदक’

samacharprahari

Leave a Comment