ताज़ा खबर
ताज़ा खबरराज्य

चेंबूर में युवक को मारी गोली

Share

मुंबई। पूर्वी उपनगर के चेंबूर में गोलीबारी से सनसनी फैल गयी। हमलावर ने एक टेलर पर 2 राउंड फायरिंग किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। टेलर को गंभीर हालत में सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिलक पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चेंबूर में अमीर बाग के पास की झोपड़पट्टी में रहनेवाले 36 वर्षीय सादिक इनायत खान पर गुरुवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। उसके पीठ और हाथ में गोली लग गई। हमलावर घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सादिक को सायन अस्पताल में भर्ती कराया। चेंबूर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सादिक ने नवनीत सिंह राणा नामक व्यक्ति पर गोलीबारी का आरोप लगाया है। उससे सादिक से पुरानी रंजिश होने की बात सामने आई है। फिलहाल चेंबूर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Share

Related posts

लक्ष्मी विलास बैंक पर एक महीने की मोरेटोरियम

samacharprahari

20 अमीरों के पास 463 अरब डॉलर की दौलत !

samacharprahari

Firing outside Salman House: पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता, तापी नदी से एक बंदूक बरामद, दूसरी की तलाश जारी

Prem Chand

यूपी में बत्तीगुल: निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे बिजली विभाग के कर्मचारी

Prem Chand

आईएएस के बेटे ने की युवती को कुचलने की कोशिश, अब जांच करेगी SIT

samacharprahari

कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 जवानों की मौत

samacharprahari