ताज़ा खबर
Other

कनाडा में प्‍लेन क्रैश, 2 भारतीय पायलटों की मौत

Share

सरे, 7 अक्टूबर : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक प्‍लेन क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलटों की मौत की खबरें हैं। जिन पायलटों की मौत हुई है उनके नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े बताए जा रहे हैं। दोनों मुंबई के रहने वाले थे। कनाडा पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पाइपर पीए-34 सेनेका विमान चिलिवैक शहर में पेड़ों से टकराकर क्रैश हुआ है। कनाडा की पुलिस ने कहा घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्र में किसी और के घायल होने की कोई सूचना या फिर किसी तरह के खतरे की बात नहीं है। विमान क्‍यों टकराया इस बारे में कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


Share

Related posts

100 रुपये के स्टैंप पर अब नहीं होगी खरीद-फरोख्त

samacharprahari

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत के शोर में छिपी ‘शिंदे’ की असली ताकत

samacharprahari

भारत में मुस्लिम वोट बैंक होता तो बाबरी और ज्ञानवापी में ये नहीं होता : ओवैसी 

Prem Chand

पीएनबी ने गलवान शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

samacharprahari

पवार ने बीजेपी से पूछा: नारायण राणे क्यों नहीं दे रहे त्याग पत्र

Prem Chand

मराठा समाज के बड़े नेता विनायक मेटे का सड़क हादसे में निधन

Girish Chandra