ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

सीबीआई ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स के ठिकानों पर छापेमारी की

Share

मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली और मुंबई में क्रॉम्पटन ग्रीव्स के कई टिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई के एक अधिकारी के अनुसार, बैंक की शिकायत के आधार पर मुंबई और दिल्ली में कई परिसरों की तलाशी ली गई है। उन्होंने इससे संबंधित जानकारी साझा नहीं की। 9 जून को सीबीआई ने अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर, ओएस्टर बिल्डवेल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 466 करोड़ रुपये के फंड की हेराफेरी का केस दर्ज किया था। सीबीआई ने दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, सिकंदराबाद और कोलकाता सहित 14 स्थानों पर भी तलाशी ली, जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। थापर पर पहले से ही यस बैंक में जनता के पैसे के डायवर्जन से जुड़े एक अन्य मामले की भी जांच चल रही है।


Share

Related posts

विजय माल्या पर अवमानना केस में सुनवाई टली

samacharprahari

आग की अफवाह, जान बचाने पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री

samacharprahari

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस ट्रांसफर करने की याचिका खारिज

Prem Chand

भाजपा में अब ‘स्टांप पेपर’ से साधी जा रही वफादारी

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष अदालत ने अनिल देशमुख की जमानत खारिज की

Prem Chand

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में 3 संदिग्ध आतकंवादी गिरफ्तार

samacharprahari